हरियाणा में INDI गठबंधन आमने-सामने, कांग्रेस को टक्कर देने जा रहे अखिलेश, इन सीटों पर सपा की तैयारी
Haryana Assembly Elections 2024: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में बीजेपी को पछाड़ने के बाद समाजवादी पार्टी एक नए जोश में हैं। ऐसे में अखिलेश यादव की पार्टी अब हरियाणा विधानसभा चुनावों में भी ताल ठोकने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद राज्य में कांग्रेस की मुश्किल बढ़ सकती है।
दरअसल, इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा ने हरियाणा चुनावों में तीन से पांच सीटों पर अपनी दावेदारी जताई। इसी के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी बातचीत की, लेकिन कांग्रेस ने सीटें देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद अब हरियाणा में INDI गठबंधन आमने-सामने होने जा रहा है।

कांग्रेस के साथ नहीं बनी बात
कांग्रेस से सीटों पर सहमति नहीं बनने के बाद अब अखिलेश यादव हरियाणा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। हाल ही में हरियाणा से आए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद सपा राज्य की 10 से 12 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है। सपा की उन सीटों पर नजर है, जहां पर मुस्लिम और यादव आबादी निर्णायक भूमिका में हैं।
कोई गठबंधन नहीं, हुड्डा की दो टूक
जिन सीटों पर सपा की नजर हैं, वो दक्षिण हरियाणा में हैं। इधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कहा कि आप और समाजवादी पार्टी दोनों केंद्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं। हरियाणा में राज्य स्तर पर ऐसा कोई गठबंधन नहीं है।
जानिए किन सीटों पर लड़ सकती है सपा
दरअसल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत और महेंद्र गढ़ में यादव और मुस्लिम समीकरण है। समाजवादी पार्टी के अनुसार हरियाणा में 11 सीटें यादव और सात सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। ऐसे में सपा इन सीटों पर प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर सकती है। हालांकि रणनीति क्या होगी? इसे लेकर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।












Click it and Unblock the Notifications