विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल: सीएम खट्टर बोले- चैलेंज करें स्वीकर, PM मोदी से होगी मुलाकात

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए केंद्र ने जन भागीदारी की अपील की है। इसके साथ ही पीएम ने ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने की अपील की है।

हरियाणा से सीएम मनोहरलाल खट्टर ने विकसित भारत अंबेसडर से बनने की अपील की। एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा, "अगर आप भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से मिलना चाहते हैं तो विकसित भारत अंबेसडर (Viksit Bharat Ambassador) अवश्य बनिए।"

 CM Khattar over Developed India Ambassador

आगे उन्होंने मुहिम से जुड़ने का तरीका बताते हुए कहा, "अपने फोन में नमो एप (NaMoApp) इंस्टॉल कर 100 दिनों का चैलेंज को पूरा करके भारत की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ आप रिवार्ड जीत सकते हैं। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में जनभागीदारी और हमारी ऊर्जा का एकीकृत प्रयास इस लक्ष्य को सिद्ध करने में निर्णायक होगा।"

सीएम खट्टर विकसित भारत से जुड़ने के लिए वेब पेज का लिंक भी शेयर किया। खट्टर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "https://nm-4.com/ViksitBharatAmbassador लिंक पर "विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल" में जाकर इस चुनौती को स्वीकार करें।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों से नमो ऐप पर विकसित भारत एंबेसेडर मॉड्यूल में प्रभावी कार्य करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करने की अपील की।

पीएम ने लिखा, विकसित भारत का एंबेसडर बनना, हमारी शक्तियों को संयोजित करने, विकास के एजेंडे का प्रसार करने और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के हमारे मिशन को पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा का उपयोग करने का एक आदर्श तरीका है।

पीएम ने आगे कहा, "आइए हम नमो ऐप पर साइन अप करके और विकसित भारत एंबेसडर मॉड्यूल में अत्यधिक प्रभावी कार्यों को करने की 100 दिन की चुनौती को स्वीकार करके इस जन आंदोलन में शामिल हों...मैं जीवन के सभी क्षेत्रों के कुछ सबसे ऊर्जावान और प्रतिभाशाली एंबेसडरों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए उत्सुक हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+