हरियाणा का रण जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रहे केजरीवाल
Haryana Elections: हरियाणा के कलायत में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। कलायत में हरियाणा के मशहूर गायक कुलबीर दनोदा (KD) ने अरविंद केजरीवाल का गीत गाकर किया स्वागत। सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने AAP प्रत्याशी अनुराग ढांडा के पक्ष में वोट करने की अपील की।
केजरीवाल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा, इन्होंने (BJP) मुझे झूठे Case में Jail में डाल दिया, मुझे यातनाएँ दी, मेरी दवाई और Injection बंद कर दिये। इनका मकसद 'मेरे हौसले को तोड़ना था' इन्हें ये नहीं पता था कि "मैं हरियाणा का छोरा सू", आप किसी को भी तोड़ सकते हो लेकिन हरियाणा वाले को नहीं तोड़ सकते।

उन्होंने कहा, मैं, हरियाणा में जहां भी जा रहा हूँ, वहाँ मुझे बेशुमार प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दूसरे नेता जाते हैं तो लोग अपनी गर्दन घुमा लेते हैं। हमारी हरियाणा में इतनी सीटें आ रही हैं कि जो भी सरकार बनेगी, उसे हमारा समर्थन होगा, उस सरकार से 5 Guarantee पूरी करवाने की जिम्मेदारी मेरी है।दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे और मुफ़्त बिजली मिलती है। हरियाणा में मुफ़्त बिजली मिलती है क्या? नहीं ना। मुफ्त बिजली देने का चमत्कार सिर्फ केजरीवाल ही कर सकता है।
हरियाणा के लोगों को दी 5 गारंटी
1)24 घंटे और मुफ़्त बिजली देंगे
2)शानदार सरकारी स्कूल बनायेंगे
3)Mohalla Clinics और Hospitals बनायेंगे
4)युवाओं के रोजगार का इंतजाम करेंगे
5)सभी माताओं-बहनों को ₹1000/महीना सम्मान राशि देंगे।
बता दें कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कलायत आने से पहले कैथल के पुंडरी विधानसभा में रोड शो किया। हरियाणा चुनाव जीतने के लिए आप ने खून पसीना एक कर दिया है। आप की ओर से पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। हर चुनावी सभा में केजरीवाल दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए कामों का जिक्र कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications