तस्करी में पकड़े शख्स ने थाने में अपने पैंट से फंदा लगाकर दी जान, पहले भी 2 बार किया था प्रयास

अम्बाला। 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए एक शख्स ने हरियाणा के अम्बाला क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए-1) परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान रिंकू पुत्र किशन सिंह कच्चा बाजार अम्बाला कैंट के तौर पर हुई। उस पर करीब 28 मामले दर्ज थे। जिनमें चोरी, लूटपाट और 2 बार थाने में आत्महत्या का प्रयास करने के मामले शामिल हैं।

a smuggler killed himself at police station ambala

डीएसपी सुल्तान सिंह ने बताया कि, रात के समय पकड़े गए रिंकू ने अपनी पैंट का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। पता चलने पर पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा गया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। सुल्तान सिंह आगे बोले कि, उसे अम्बाला क्राइम इनवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए-1) की टीम ने पकड़ा था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात उस शख्स ने सुसाइड किया।

शनिवार को रिंकू के पास स्मैक होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सीआईए-1 ने रेड की और रिंकू को अम्बाला के सेक्टर-10 में 20 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। जहां से उसे सीआईए-1 थाने में रखा गया था।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+