कोरोना: हरियाणा सरकार की घोषणा- 6 बड़े जिलों में हॉल के अंदर 50 और खुले में 100 लोग ही इकट्ठे हो सकेंगे
गुड़गांव। कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बढ़ने पर हरियाणा सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए अहम फैसला लिया है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, सूबे के बड़े जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, रोहतक, पानीपत और हिसार में सख्ती होगी। इन दिनों इन्हीं जिलों में नए संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं। इन जिलों में कहीं भी हॉल के अंदर 50 लोगों के एकत्रित होने की अनुमति रहेगी और खुले में ज्यादा से ज्यादा 100 लोग ही किसी आयोजन में जुट सकते हैं। यह आदेश 26 नवंबर से प्रभावी हो जाएगा।
मुख्यमंत्री ने हरियाणा के अन्य जिलों के बारे में कहा कि, उपरोक्त जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में किसी हॉल के अंदर 100 लोग जुट सकेंगे और खुले स्थानों पर अधिकतम 200 लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति रहेगी।'' बता दिया जाए कि, सूबे में कोरोना पॉजिटिव मिलने की संख्या बढ़ने पर राज्य सरकार ने हरियाणा के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल 30 नवंबर तक बंद करा दिए हैं। कुछ ही दिन पहले तेजी से संक्रमण फैलने की बात मानते हुए खट्टर ने कहा था कि, 'हरियाणा के दिल्ली से सटे इलाकों में ऐसे मामले बढ़ने शुरू हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, लोगों के बचाव के लिए जरूरी है कि वे सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करें। लोग जब अपने घरों से बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें।' अनलॉक में ढील पर बोलते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि, अब हरियाणा में सरकार के लॉकडाउन लगाने की कोई मंशा नहीं है।
अब
तक
हरियाणा
में
कितने
मामले
सामने
आए?
राज्य
में
कोरोना
वायरस
के
संक्रमण
के
अब
तक
2,19,963
मामले
सामने
आ
चुके
हैं।
यह
संख्या
भाजपा
की
सरकार
वाले
अन्य
प्रांत
गुजरात
से
ज्यादा
है।
बीते
24
घंटों
में
ही
हरियाणा
के
भीतर
2663
नए
मरीज
मिले।
इसके
अलावा
यहां
28
लोगों
ने
दम
तोड़ा।
अब
तक
2216
लोग
जान
गंवा
चुके
हैं।
20412
सक्रिय
मरीज
बताए
जा
रहे
हैं।
राज्य
के
स्वास्थ्य
विभाग
का
दावा
है
कि,
यहां
अब
तक
31
लाख
से
ज्यादा
लोगों
का
कोरोना
टेस्ट
किया
जा
चुका
है।
1
लाख
90
हजार
से
ज्यादा
लोग
कोरोना
मुक्त
हो
चुके
हैं।
बीते
रोज
2567
लोग
रिकवर
हुए।