सोनीपत: रात में फौजी पिता ने बेटे को मार डाला, मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो घर छोड़कर भाग गया
सोनीपत। हरियाणा में सोनीपत के जाहरी गांव में रात के समय एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी। यह देखकर बेटे की मां की चीखें निकल गईं। मां ने पुलिस से संपर्क किया। मां की शिकायत पर सदर थाना सोनीपत ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, हत्यारोपी पिता घर छोड़कर भाग गया। मां के मुताबिक, पति ने बेटे को तेजधार हथियार से हमला करके मारा।

सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि, मृतक की पहचान राहुल के तौर पर हुई। हत्या का आरोप मृतक के फौजी पिता रामपत पर है। आरोप लगाया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच जमीनी विवाद था। इसी वजह से देानेां के बीच कहासुनी हुई थी। उसके बाद हत्या की वारदात का समय बुधवार और गुरुवार के बीच की रात बताया गया है।
मृतक की मां की शिकायत में सदर थाना सोनीपत के समक्ष कहा गया कि, राहुल की तेजधार हथियार से हत्या की गई। वारदात के बाद रामपत वहां से भा गया। पुलिस ने राहुल के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार ने कहा कि, आरोपी को खो जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यही सामने आया है कि, हत्या की वजह फौजी रामपत और राहुल के बीच जमीनी विवाद था।












Click it and Unblock the Notifications