विकसित भारत संकल्प यात्रा के हरियाणा में पूरे हुए 20 दिन, 15 लाख से अधिक लोगों ने लिया भाग
Haryana News: देशभर में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा हरियाणा में भी धूम मचा रही है। यात्रा को राज्य में 20 दिन पूरे हो चुके हैं और इस दौरान 2413 ग्राम पंचायतों तथा शहरी स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में अब तक 15 लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी सुनिश्चित की है। हरियाणा सरकार के मुताबिक, विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद के दौरान 20वें दिन भी लोगों की भागीदारी उत्साहवर्धक थी।

इस कार्यक्रम में लगभग 1 लाख 20 हजार से अधिक लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्प शपथ ली। यह यात्रा न केवल योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रही है, बल्कि नागरिकों को भारत की विकास यात्रा में प्रमुख भागीदार भी बना रही है।
प्रत्येक नागरिक का कल्याण और उत्थान होने से निश्चित तौर पर हमारा देश विकसित राष्ट्र बनेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान अब तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने हेल्थ कैंपों में पहुंचे और अपनी स्वास्थ्य संबंधी स्क्रीनिंग करवाई।
एक लाख 70 हजार से अधिक लोगों की टीबी की स्क्रीनिंग की गई। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 9181 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। यात्रा के दौरान 63355 लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किये गए। इस दौरान 4476 लोगों आधार कार्ड कैंप में पहुंचे और 1722 लोगों ने नेचुरल फार्मिंग से संबंधित जानकारी ली।












Click it and Unblock the Notifications