लिव इन में रह रहीं दो युवतियों ने रचाई शादी, हाईकोर्ट से मांगी सुरक्षा
Haridwar News, हरिद्वार। देश में धारा 377 को कानूनी वैधता मिलने के बाद उत्तराखंड के मंगलौर में एक समलैंगिर विवाह करने का मामला सामने आया है। शादी करने के बाद उन्होंने न्यायालय में एक प्रार्थना-पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। वहीं, न्यायालय ने इस मामले में अब पुलिस महकमे को समलैंगिक जोड़े को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। बता दें कि यह अनोखा विवाह और विवाहित जोड़ा लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला हरिद्वार के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली दो युवतियों ने समलैंगिकता कानून अधिकार के तहत शादी कर ली। दरअसल, दोनों युवतियों ने पिछले साल ही गुपचुप शादी कर ली थी। जिसका पंजीकरण उन्होंने और अब नैनीताल हाईकोर्ट में करवाया है। दोनों युवतियों ने शादी के बाद कोर्ट से सुरक्षा की गुहार की है। पुलिस के मुताबिक कोर्ट का आदेश का पालन करते हुए युवतियों को सुरक्षा उपलब्ध करा दी जाएगी। पुलिस ने बताया कि दोनों युवतियां मोहल्ला किला और मोहल्ला मलकपुरा की रहने वाली हैं।
न्यायालय ने उनके प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेने बाद मंगलौर पुलिस को दोनों की सुरक्षा के आदेश दिए हैं। समलैंगिक विवाह करने वाली दोनों युवतियों ने अपने परिवारों पर आरोप लगाया था कि उनके परिवार के लोग उनके जीवन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। समलैंगिक शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। मंगलोर से लेकर राजधानी देहरादून तक समलैंगिक शादी की खूब चर्चाएं हो रही है। बता दें कि इस तरह का प्रदेश में पहला मामला सामने आया है, जिसे न्यायालय में पंजीकृत कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications