हरिद्वार न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

हरिद्वारः चार साल की मासूम के साथ युवक ने नमामि गंगे घाट पर बने चेंजिंग रूम में किया दुष्कर्म

Google Oneindia News

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के हरिद्वार शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चार वर्षीय नाबालिग का युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। आरोपी की पहचान कांगड़ी निवासी दीपक के तौर पर हुई है।

चेंजिंग रूम में किया दुष्कर्म

चेंजिंग रूम में किया दुष्कर्म

चंडीगढ़ आदापुर के नीचे झुग्गी में रहने वाली एक चार साल की मासूम बीते बुधवार की शाम को गंगे घाट पर खेल रही थी। इसी बीच आरोपी उसे नमामि गंगे घाट पर बने एक चेंजिंग रूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची की रोने के आवाज सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

एसओ श्यामपुर दीपक अटैक ने बताया कि इस वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह नशे का आदि है और उसकी शादी भी हो चुकी है। इसके अलावा उत्तरकाशी इलाके में बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़

लिफ्ट देने के बहाने छेड़छाड़

थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि बीते 6 नवंबर को क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी और बताया कि उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ने के बाद में अपनी मौसी के घर गई थी। शाम के वक्त वहां से लौटते समय ज्ञानसू के पास एक युवक ने उसे अपनी बाइक पर लिफ्ट दी और रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ की।

छेड़छाड़ का भी आरोपी गिरफ्तार

छेड़छाड़ का भी आरोपी गिरफ्तार

इस दौरान लड़ी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया लेकिन लड़की ने बाइक का नंबर याद कर लिया। पुलिस ने मामले को पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उपनिरीक्षक मनीषा नेगी ने बताया कि बथेड़ी बाईपास के पास आरोपी मनवीर कलूड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments
English summary
haridwar man did physicl attack on four years old innocent girl
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X