गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान पर रोक, पूजा के लिए लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट
हरिद्वार, 23 जुलाई: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन ने गुरु पूर्णिमा पर होने वाले स्नान को सांकेतिक रखने का आदेश दिया है। 24 जुलाई को श्री गंगा सभा और तीर्थ पुरोहित ही सांकेतिक रूप से पूजन कर स्नान कर सकेंगे। हालांकि, इस दौरान 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लाने पर गुरुओं के दर्शन कर आशीर्वाद लेने की अनुमति दी गई है। लेकिन गंगा में स्नान करने की अनुमति नहीं दी गई है।
Recommended Video

72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी
24 जुलाई को गुरु पूर्णिमा है। इस पर्व पर देश के अलग-अलग कोनों से भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं और अपने गुरुओं का पूजन करते हैं। हालांकि, इस बार भक्तों को गुरु से आशीर्वाद लेने आने के लिए अपनी 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी। बॉर्डर पर निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर ही एंट्री मिलेगी। इसके बाद भी गंगा स्नान पर रोक रहेगी। डीएम सी रविशंकर ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किए थे।
एसएसपी डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के मौके पर हरकी पैड़ी पर पुलिस बल तैनात रहेगा। बॉर्डर पर भी सख्ती की जाएगी। गुरु का पूजन करने आने वालों लोगों को आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद ने कहा कि गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म का बड़ा पर्व है। पुलिस और प्रशासन कोविड नियमों का पालन कराते हुए शिष्यों को भक्तों से मिलने की अनुमति दे। भले ही आश्रमों में कार्यक्रम सांकेतिक रूप से मनाए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications