आधी रात में चुपके से घर में घुसा मगरमच्छ बुजुर्ग का पैर दबोच कर भागा, जानिए क्या हुआ फिर?

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में मगरमच्छ के हमले का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में तालाब से निकलकर विशालकाय मगरमच्छ चुपके से एक घर के अंदर दाखिल हो गया। मगरमच्छ ने घर के आंगन में सो रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति का पैर मुंह में दबा लिया और उसे खींचते हुए तालाब की ओर भागा। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े। परिजनों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला किया, जिसके बाद मगरमच्छ बुजुर्ग को छोड़कर तालाब में घुस गया। बुजुर्ग का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    आधी रात में चुपके से घर में घुसा मगरमच्छ बुजुर्ग का पैर दबोच कर भागा, जानिए क्या हुआ फिर
    तालाब से निकलकर आया था विशालकाय मगरमच्छ

    तालाब से निकलकर आया था विशालकाय मगरमच्छ


    मामला लक्सर क्षेत्र में खेड़ी कलां नाम के गांंव का है। तालाब से निकल कर मगरमच्छ घर के आंगन में पहुंचा, जहां उसने सो रहे एक बुजुर्ग को अपना निवाला समझ लिया। देखते ही देखते मगरमच्छ बुजुर्ग के पैर को मुंह से दबोच कर तालाब की तरफ दौड़ गया। बुजुर्ग व्यक्ति ने चिल्लाकर बचाओ-बचाओ का शोर मचा दिया। बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज़ सुन कर पास के घर में सो रहे अन्य परिजनों ने मगरमच्छ से सीधी टक्कर ले ली।

    परिजनों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर बोला हमला

    परिजनों ने लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर बोला हमला

    घर में रखे लाठी-डंडों से मगरमच्छ पर हमला बोलना शुरू कर दिया। इसके बाद मगरमच्छ ने अपने जबड़े से बुजुर्ग व्यक्ति के पैर को छोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के चलते देहरादून स्थित दून हॉस्पिटल में रैफर कर दिया गया है।

    गांव में दहशत का माहौल

    गांव में दहशत का माहौल

    वहीं, गांव में मगरमच्छ के द्वारा किए गए बुजुर्ग पर हमले से गांव में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचित करने पर मौके पर पहुची वन विभाग की टीम ने जल्द ही मगरमच्छ को पकड़ने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+