चार धाम यात्रा : उत्तराखंड सरकार का तोहफा, 2023 तक शुरू हो जाएगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग
हरिद्वार , 05 मई: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में ऐलान किया कि 125 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल मार्ग 2023 तक या 2024 की शुरुआत में भक्तों के लिए चार धाम यात्रा के तहत विभिन्न स्थानों पर जाने के लिए शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ों के लोगों के लिए रेल देखना एक सपना है। सीएम धामी ने कहा कि आज हम जब भारत के विकास की बात करते हैं तो उसका मतलब भौतिक विकास से नहीं बल्कि आध्यात्मिक विकास से भी है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद चार धाम की सड़कें हो या पूरे उत्तराखंड को जोड़ने वाली सड़के हों आज हर तरफ सड़कों का जाल फैल गया है।
Recommended Video

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है जो सभी भारतवासियों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। कौन ऐसा भारतीय होगा जो चारधामों के दर्शन के लिए लालायित नहीं होता होगा? प्रदेश और पूरी दुनिया के अंदर हर हिंदू की इच्छा होती है कि हम लोग इस पवित्र धाम के साथ जुड़े।
बता दें, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। गुरुवार को सीएम योगी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में नए भागीरथी पर्यटक आवास गृह का लोकार्पण किया।












Click it and Unblock the Notifications