Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में BJP सांसद साक्षी महाराज का बड़ा बयान, कहा- आत्महत्या नहीं, हत्या हुई है

हरिद्वार, 27 सितंबर: उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की की है, बल्कि उनकी हत्या की गई है। साक्षी महाराज ने नरेंद्र गिरि के सुरक्षा में तैनात कर्मियों पर सवाल उठाया है। साथ ही सीबीआई से इस मामले की हकीकत सामने लाने की मांग की है। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने ये बयान हरिद्वार में आयोजित स्वामी वामदेव की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के दौरान दिया। बता दें, महंत नरेंद्र गिरि का शव प्रयागराज में उनके मठ में बने कमरे में मिला था। सुसाइड नोट में शिष्य आनंद गिरि समेत तीन लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया था।

Recommended Video

    Mahant Narendra Giri की मौत के मामले में Sakshi Maharaj का बड़ा दावा | वनइंडिया हिंदी
    bjp mp sakshi maharaj big statement on mahant narendra giri case

    साक्षी महाराज ने कहा- वो आत्महत्या के बारे में सोच भी नहीं सकते

    उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज रविवार को हरिद्वार पहुंचे और स्वामी वामदेव मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान साक्षी महाराज ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या मामले में बयान दिया। उन्होंने कहा कि महंत नरेंद्र गिरि ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या हुई है। साक्षी महाराज ने कहा, 'मेरे परम मित्र महंत नरेंद्र गिरी बहादुर थे और वो कभी आत्महत्या के बारे में सोच नहीं सकते।' साक्षी महाराज ने कमरे से मिले सुसाइड नोट को भी फर्जी बताया है।

    CBI से हकीकत सामने लाने की मांग

    सांसद साक्षी महाराज ने कहा, ''मैं धन्यवाद करना चाहूंगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कि साधु-संतों और हमने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसकी सिफारिश मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई है। सीबीआई इसमें दूध का दूध और पानी का पानी करे ताकि महंत नरेंद्र गिरी के हत्यारे पकड़े जाएं। मैं और कुछ संत सीबीआई डायरेक्टर से मिलकर इस मामले के जल्द खुलासे का आग्रह करेंगे।'' बता दें, सीबीआई अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है। इस मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड मांगी है। सीबीआई के मुख्य जांच अधिकारी केएस नेगी की ओर से दाखिल की गई अर्जी में मजिस्ट्रेट से 10 दिनों की कस्टडी रिमांड मांगी गई है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी स्वामी आनंद गिरि, हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी रहे आद्या तिवारी और उनके बेटे संदीप तिवारी की कस्टडी रिमांड मांगी है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+