हरदोई: सिंधिया की जनसभा में आईं महिलाएं जवाब नहीं दे पाईं, किस नेता की सभा है?

हरदोई। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी वीरेंद्र शर्मा के समर्थन में स्टार प्रचारक ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की सभा हरदोई में हुई। इस सभा में भीड़ जुटी लेकिन आने वाली कुछ महिलाओं से जब यह पूछा गया कि किस नेता की जनसभा है तो वो जवाब नहीं दे पाईं। उन्होंने जवाब में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कहा जबकि वो सभा में आए ही नहीं थे। महिलाओं को मालूम ही नहीं था कि कौन नेता उनको संबोधित करने आया हुआ है।

किस नेता की जनसभा है?

किस नेता की जनसभा है?

सवाल के जवाब में एक महिला ने पहले कहा कि राजीव गांधी, फिर वह कहने लगी कि राहुल गांधी की सभा है। कुछ और महिलाओं ने जवाब में कहा कि वो राहुल गांधी को सुनने आई हैं। इन महिलाओं को पता ही नहीं था कि यह ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा है।

सिंधिया ने सभा में कहा

सिंधिया ने सभा में कहा

हरदोई के मेडु ग्राम में आज कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र वर्मा के समर्थन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 100 रुपए में एक महीने बिजली देने की बात किसानों से की थी पर आज किसानों से 10 गुना ज्यादा बिजली का बिल वसूला जा रहा है। यदि किसान बिजली का भुगतान न करें तो योगी और मोदी किसानों को जेल भेजने में भी पीछे नहीं हटते हैं।

वोटरों को बताया भगवान

वोटरों को बताया भगवान

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पहला भगवान ऊपर वाले को और दूसरा भगवान वोटर को बताया। कहा कि वोटर ही अपने नेता को चुनता है, यदि नेता वोटर की ना सुने तो यही जनता उसको धूल चटाने में भी पीछे नहीं हटती है।

ये भी पढ़ें:- हरदोई सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+