25 हजार की इनामी शातिर महिला हुई गिरफ्तार, गैंग के साथ मिलकर की लग्जरी कार चोरी
हरदोई। हरदोई जिले में गाड़ियों को लूटने वाले एक शातिर गिरोह की 25 हजार की इनामी महिला को बरेली एसटीएफ ने सुरसा पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश किया गया है। महिला ने लगभग सालभर पहले एक इनोवा गाड़ी चोरी की थी। जिसके बाद से इस गैंग के अन्य बदमाश तो पकड़े गए थे लेकिन, महिला फरार थी। जिसे एसटीएफ बरेली ने गिरफ्तार कर लिया है।

सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा के पास 28 जनवरी 2018 को एक इनोवा लूट ली गई थी। एक महिला के साथ बदमाश इनोवा को बीसलपुर से बुक कराकर लेकर आए थे और फिर चालक को बेहोश और मारपीट कर फेंक दिया था। जिसके बाद से सुरसा थाने पर मामला दर्ज किया गया था। यह बदमाश लग्जरी गाड़ियों को बुकिंग करके लूटते थे। बदमाश चालक को बेहोश कर वाहन लूट लेते थे। एसटीएफ की गिरफ्त में आई रती गुप्ता बदमाशों के साथ रहती थी। महिला को देखकर किसी को शक भी नहीं होता था और वह किसी भी क्षेत्र के लिए वाहन बुक कर लेते थे। फिर मौका पाकर चालक को कब्जे में लेकर या फिर बेहोश कर गाड़ी लूटकर फरार हो जाते थे। 28 जनवरी को सुरसा में हुई घटना में बदमाशों ने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था और उसे फेंककर फरार हो गए थे।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन पता चल गई थी। इस मामले में एक बदमाश को पुलिस ने उसी समय गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुसर्रफ नाम का एक शातिर हाजिर हो गया था। बदमाशों के साथ शामिल महिला शाहजहांपुर कोतवाली शहर के मुहल्ला कटरा निवासी रती गुप्ता थी। उसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। एसपी ने बताया कि कार्रवाई कर यहीं से उसे जेल भेजा जा रहा है।
-
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications