अपने बेटे को बचाने के लिए पिता ने पड़ोसी के बेटे की ले ली जान, झकझोर कर रख देगी ये घटना
UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। हरदोई जनपद में एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए पड़ोसी के बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने उसके शव को खेत में छिपा दिया। शव मिलने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
इस मामले में पुलिस द्वारा जब जांच पड़ताल की गई तो पूरे घटना का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए जाने के बाद उसने स्वीकार किया कि अपने बेटे को बचाने के लिए उसने पड़ोसी के बच्चे का मर्डर किया था।

यह पूरा मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले नेतराम का 11 वर्षी बेटा आयुष 18 अक्टूबर को अपने घर से बाहर अंबेडकर पार्क में खेलने के लिए गया हुआ था। खेल करके वापस आते समय वह लगता हो गया था।
उसके बाद नेतराम द्वारा पुलिस से इस मामले की शिकायत की गई थी। गुमसूदगी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आयुष की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान 23 अक्टूबर को उसका शव लालपुर गांव के पास खेत में बरामद किया गया। पोस्टमार्टम किए जाने पर पता चला की गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी।
पुलिस द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन इस मामले में आरोपी की पहचान नहीं हुई। इस मामले में पुलिस द्वारा जब स्थानीय लोगों से पूछता है की गई तो गांव के ही रहने वाले छोटेलाल की भूमिका संदीप प्रतीत हुई। उसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका बेटा विनोद और आयुष दोनों साथ में खेल रहे थे। खेलते समय विनोद पांच रुपए जीत गया था। इसी दौरान रुपए को लेकर दोनों में विवाद हुआ और विवाद के दौरान आयुष ईंट पर गिरकर बेहोश हो गया।
बेहोश होने के बाद विनोद काफी देर तक प्रयास किया लेकिन उसे होश नहीं आया। उसके बाद वह अपने पिता छोटेलाल को बुलाया। दोनों उसे लेकर घर गए घर भी काफी देर तक प्रयास किया लेकिन वह नहीं उठा। उसके बाद छोटे लाल को लगा कि आयुष की हत्या में उसका बेटा फंस सकता है। जिसके चलते उसने गला दबाकर आए उसकी हत्या कर दी और लाश को छिपा दिया।












Click it and Unblock the Notifications