VIDEO: क्लास में फन फैलाए बैठा था काला नाग, देखते ही मचा हड़कंप
हरदोई। हरदोई के संडीला इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सरकारी स्कूल में नाग निकल आया। स्कूल में सांप देखकर बच्चों में भगदड़ मच गई। वहीं, अध्यापकों में अफरा-तफरी मची रही। लगभग दो घंटे बाद सपेरे को बुलाकर नाग पकड़वाया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।

सांप के फुफकारने की आवाज सुन मची भगदड़
मामला संडीला इलाके के जूनियर हाईस्कूल मीतों का है। गुरुवार सुबह स्कूल खुलने के बाद बच्चे क्लास रूम में पहुंचे तो देखा कक्षा 6 में एक काला नाग फन फैलाए बैठा फुफकार रहा था। सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर बच्चों में भगदड़ मच गई, स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों को एक किनारे करके सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दो घंटे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल
फन फैलाए फुकारते काले नाग से करीब दो घंटे स्कूल में अफरा तफरी का माहौल रहा। शिक्षिकाओं ने ग्रामीणों को बुलाकर सांप को भगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद सपेरों को बुलाकर सांप को पकड़वाया गया, तब सभी ने राहत की सांस ली। शिक्षिकाओं के अनुसार, बरसात के चलते स्कूल में सांप आ गया था। स्कूल की सफाई कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications