Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: गुलाब जामुन छोड़ जेठानी पर टूट पड़ी देवरानी, लोग बनाने लगे वीडियो, वजह कर देगी हैरान

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। हरदोई जनपद में मिठाई की दुकान के लिए जेठानी और देवरानी में मारपीट का एक Video सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कढ़ाई में गुलाब जामुन छोड़कर देवरानी ने जेठानी को पीट दिया।

मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोग दोनों को छुड़ा रहे हैं लेकिन दोनों किसी कि बात नहीं मानती हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पैतृक दुकान को लेकर दो महिलाओं में मारपीट हुई थी। दोनों तरफ से तहरीर दिया गया है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

sister-in-law-leaves-gulab-jamun-and-attacks-her-sister-in-law-watch-video

यह पूरा मामला हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र के सांडी कस्बे का है। बताया जा रहा है कि कस्बे में बस स्टैंड के समीप अमरदीप और कमलदीप नामक दो भाईयों की मिठाई की पैतृक दुकान है। उसी दुकान को दोनों भाई अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। इसकाे लेकर पहले भी दोनों की पत्नियों में कहासुनी हुई थी।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को बड़े भाई अमरदीप की पत्नी सरोज और कमलदीप की पत्नी ममता के बीच दुकान को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान ममता गुलाब जामुन के पास थी और गुलाब जामुन छोड़कर वह अपनी जेठानी पर टूट पड़ी।

देखें Video-

इस दौरान वहां मौजूद कोई शख्स इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि देवरानी ममता ने अपनी जेठानी का बाल पकड़कर उसे गिरा दिया। इस दौरान ममता ने अपनी जेठानी की साड़ी भी खींच दी। मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं एक पक्ष द्वारा पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+