हरदोई में पुलिसकर्मियों से हुई गलती, SP को मांगनी पड़ी माफी, हो रही तारीफ, जानें क्या है पूरा मामला?
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में पुलिसकर्मियों की एक गलती के चलते हरदोई एसपी को वीडियो जारी करते हुए माफी मांगनी पड़ी। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग एसपी की खूब तारिफ कर रहे हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला एक सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने में सड़क हादसे में एक भाई-बहन घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस द्वारा तत्काल रूप से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में भाई अपनी बहन को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने के बाद जब वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत करना चाहता था। इस दौरान गंभीर रूप से घायल महिला चलने में असमर्थ थी। जिसके चलते गाड़ी से ही एसपी कार्यालय के समीप जाना चाहती थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया।
गाड़ी को अंदर न दिए जाने के बाद घायल महिला को चादर के सहारे उठाकर उसके परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक के कार्यालय तक लेकर गए थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करने के बाद भी पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। बाद में यह मामला पुलिस अधीक्षक की जानकारी में आया।
मामला जानकारी में आने के बाद पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा सोमवार को जारी करते हुए दुर्घटना में घायल महिला और उनके परिजनों से क्षमा मांगी गई। उन्होंने यह भी कहा की घटना का मुझे अत्यएनटी दुख है और मैं हरदोई का पुलिस चीफ होने के नाते पुलिस अधीक्षक होने के नाते महिला से क्षमा मांगता हूं।
मैं हरदोई के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भविष्य में इस तरह की घटना रिपीट नहीं होगी। इसके साथ ही उन्हांने यह भी कहा कि हरदोई पुलिस को अत्यंत संवेदनशील बनाने का पूरा प्रयास करूंगा। इस घटना के बारे में अवगत कराना है कि 27 अक्टूबर को एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें 28 अक्टूबर को थाना लोनार में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कहा बहुत जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर जांच पूरी कर ली जाएगी। मैं आप सभी से पुनः अनुरोध करता हूं कि आज की घटना के आधार पर हरदोई पुलिस के बारे में कोई राय न बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications