बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने पुलिस को देखकर चलाई गोली, एक को दबोचा, दूसरा भाग निकला

हरदोई। यूपी में हरदोई के सुरसा थाना इलाके में पुलिस व बदमाशों के बीच दिनदहाड़े हुई मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी भाग निकलने में सफल रहा। ये बदमाश सण्डीला में एक लूट की घटना को अंजाम देकर भागे थे। पुलिस ने बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

police caught one criminal during encounter while other ran away

कोतवाली सण्डीला इलाके से अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया और भाग निकले थे। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना पर हड़कंप मच गया तो पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी बीच पुलिस व स्वाट टीम भी सुरसा थाना इलाके के महुरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक बाइक पर दो लोग आते दिखे।

पुलिस को देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी तो पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली से एक युवक घायल हो गया जबकि उसका साथी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला। गोली से घायल युवक की पहचान विचित्र निवासी सुरजीपुर कोतवाली शहर के रूप में हुई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+