हरदोई: क्राइम पेट्रोल देखकर की युवक की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में 1 नवंबर को सांडी थाना इलाके के मदारा निवासी शिवनंदन की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है। सर्विलांस टीम की मदद से किए गए इस खुलासे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इस हत्याकांड में एक युवक ने बस कंडक्टर को मौत के घाट उतार दिया था।

one arrested for murdering man in hardoi

क्राइम पेट्रोल देखकर दिया हत्याकांड को अंजाम

इस हत्या को अंजाम देने के लिए हत्यारे ने क्राइम पेट्रोल सीरियल की कहानी का सहारा लिया था। पुलिस ने हत्या करने वाले प्रधान बघराई सांडी मानवेन्द्र सिंह और उसके एक साथी शिवम, जिसने फर्जी आईडी पर सिम दिया था उसको भी गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद की है। हत्या की वजह प्रधान के घर मृतक का आना जाना बनी।

टाई से गला कसकर की गई थी हत्या

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 1 नवंबर की सुबह लोनार थाना इलाके में नहर किनारे एक शव पड़ा पाया गया था। युवक की प्लास्टिक की टाई से गला कसकर हत्या की गई थी। उसकी पहचान शिवनंदन निवासी मदारा सांडी के रूप में हुई थी। यह बस का कंडक्टर था और शहर कोतवाली क्षेत्र में रहता था। भाई ने हत्या का मुकदमा अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया था। इस मामले के खुलासे के लिए लोनार पुलिस के साथ सर्विलांस को लगाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+