नरेश अग्रवाल बोले, बेटे ने मुलायम सिंह की हैसियत चूहे के बराबर कर दी
हरदोई। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने सपा संरक्षण मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेटे ने मुलायम सिंह की हैसियत चूहे के बराबर कर दी। साथ ही कहा कि अखिलेश कम अकल के नेता है। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह देश के नेता थे, लेकिन उनके बेटे अखिलेश ने उन्हें सबसे नीचे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया।

हरदोई के सुरसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के लिए अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि बेटे अखिलेश ने मुलायम सिंह की हैसियत चूहे के बराबर कर दी है। नेरश अग्रवाल ने कहा कि मुलायम सिंह देश के नेता थे, लेकिन उनके बेटे अखिलेश ने उन्हें सबसे नीचे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया। साथ ही कहा कि अब मुलायम सिंह का इतना खराब समय आ गया कि मायावती को उन्हें जिताने के लिए मैनपुरी जाना पड़ेगा। मुलायम सिंह को चुल्लू भर पानी मे डूब मरना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह को कांशीराम ने इटावा से जिताया था। आज सपा पार्टी खत्म होने की तरफ बढ़ रही है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश कम अक्ल के नेता है। वह मायावती पर भरोसा कर रहे है। उन्होंने कहा कि मायावती कि दुश्मनी मुलायम सिंह से वह अखिलेश का क्या भला चाहेंगी। इस दौरान नरेश अग्रवाल ने आजम खान को भी देश में बोझ बताया।
नरेश अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत से आतंकवाद और भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करके ही बैठेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधनों में बेहिसाब दल हैं, लेकिन इनका नेता कौन है, यह किसी को नहीं पता।
-
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! ₹2990 सस्ता हुआ गोल्ड, 15 मार्च को क्या है 22K-18K का भाव -
PNG New Rule: घर में पाइपलाइन गैस और LPG दोनों हैं तो सावधान! तुरंत करें ये काम, सरकार का नया आदेश लागू -
'खुले में कपड़े बदलना, पता नहीं कौन देख रहा', बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, झेली ऐसी परेशानी -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी 11,000 सस्ती, अब इतने का मिल रहा है 100 ग्राम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट -
'सबको माफ करते हुए जाओ,' बेड पर पड़े हरीश राणा ने आखिरी बार झपकाईं पलकें, सामने आया अंतिम विदाई का VIDEO -
Delhi Weather: मार्च की गर्मी में दिल्ली में अचानक बारिश क्यों? IMD ने बताया असली कारण, आगे कैसा रहेगा मौसम? -
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप कर ली शादी, किसी को नहीं हुई कानो-कान खबर, कौन हैं खूबसूरत वाइफ? -
BAN vs PAK: पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच आज, बिना पैसे खर्च किए घर बैठे फ्री में देख सकेंगे LIVE -
Delhi Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, लोगों को मिली गर्मी से राहत, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम? -
आज का मेष राशिफल 15 मार्च 2026: अटके काम बनेंगे पर खर्चों का रखें ख्याल -
Bengal Opinion Poll 2026: बंगाल का अगला CM कौन? TMC या BJP किसको कितनी सीटें? नए ओपिनियन पोल ने बढ़ाया सस्पेंस -
Papamochani Ekadashi 2026 Effect: इन 4 राशियों की एकादशी पर चमकी किस्मत, मिलेगा सच्चा प्यार, होगा धन लाभ












Click it and Unblock the Notifications