दहेज में 2 लाख रुपए नहीं मिले तो पति ने कुवैत से फोन पर दिया तीन तलाक, पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार

हरदोई। ताजनगरी के बाद यूपी के हरदोई जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। मल्लावां कोतवाली इलाके में दहेज देने से इनकार करने पर कुवैत में कार्य कर रहे एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर ही तीन बार तलाक दे दिया। फोन पर दिए गए तीन तलाक के बाद महिला ने मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दहेज में 2 लाख रुपए ना देने पर दिया तलाक

दहेज में 2 लाख रुपए ना देने पर दिया तलाक

महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसका निकाह दो साल पहले मोहल्ला गंगारामपुर चौकी निवासी फिरोज अंसारी के साथ हुआ था।अपनी हैसियत के मुताबिक मायके पक्ष ने दहेज देकर उसे विदा किया था, लेकिन दहेज लोभी ससुरालवाले दहेज में 2 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। इस दौरान पति कुवैत में काम के लिए चला गया, जबकि वह अपने सास-ससुर के पास रह रही थी। 2 लाख रुपए की मांग पूरी ना होने पर पति फिरोज ने उसे फोन पर ही तीन बार तलाक बोलकर तलाक दे दिया।

महिला का है तीन महीने का बच्चा

महिला का है तीन महीने का बच्चा

एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने बताया कि कुवैत गए फिरोज ने फोन करके उससे दो लाख रुपयों की मांग की, लेकिन जब रुपए नहीं दिए गए तो उसने फोन पर तीन तलाक दे दिया। तलाक की बात सामने आते ही ससुराल के लोग पीड़िता को घर से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता का एक तीन महीने का बच्चा भी है। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि मामले में केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

आगरा में तीन तलाक देने वाला गिरफ्तार

आगरा में तीन तलाक देने वाला गिरफ्तार

बता दें, आगरा में पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ के दखल के बाद तीन तलाक के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने सीएम से इस मामले में शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+