Hardoi News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंट गई, मां और दो बेटियों की मौत, 4 की हालत गंभीर
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बुधवार देर शाम भीषण हादसा हो गया। हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई. टक्कर के बाद कार दो टुकड़ों में टूट गई।
हादसे में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर वे वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।

यह हादसा हरदोई जिले के कोतवाली टड़ियावां क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि टड़ियांवा के जयराजपुर गांव का रहने वाला टूनी नामक एक शख्स अपनी पत्नी रोजी और बच्चियों समेत कुल सात लोगों को लेकर हरदोई शहर में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था।
वह कार हरिहरपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा था। उसी समय कार अनियंत्रित हो गई। कार की रफ्तार अधिक होने के चलते कार अनकंट्रोल होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि कार दो टुकड़ों में बट गई।
इस हादसे में रोजी‚ हिना और गुलनाज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। उसके बाद लोगों ने घायलों को वहां से उठाने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतकों के घरवालों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि मरने वालों के परिजनों को सूचना देने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications