Hardoi में युवती के साथ हैवानियत, गला दबाकर की हत्या फिर नाजुक अंग भी काटे
Hardoi News: हरदोई जिले में एक युवती का अर्धनग्न और क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें बर्बरता का खुलासा हुआ है।

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में युवती के साथ हैवानियत की खबर सामने आई है। इस खबर को सुनकर आपकी भी रुह कांप जाएंगी। दरअसल, यहां 31 दिसंबर 2022 को गन्न के खेत में एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न अवस्था शव मिला था। जिसका पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया तो हैवानियत की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट् के मुताबिक, युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी।
हत्यारोपियों ने युवती के नाजुक अंगों को बेहरमी से काटा दिया था। जिसकी वजह से दुष्कर्म किए जाने का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस युवकी की शिनाख्त के प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं, शव का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस की आठ टीमों को लगाया है।
यह मामल हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के सरखना मुरादपुर गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां गन्ने के खेस में अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव 31 दिसंबर, 2022 को पुलिस ने बरामद किया गया था। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने जुटी है कि गन्ने के खेत में मिला शव कहां से आया और किसका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने युवती के शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, युवती की गला घोंट कर हत्या की गई है। इतना ही नहीं हत्यारोपियों ने उसका प्राइवेट पार्ट बेहरमी से काट दिया। जिससे वजह दुष्कर्म करने की बात का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। युवती के शरीर पर कई घाव भी मिले है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद अप पुलिस युवती की शिनाख्त में जुटी हुई है साथ ही उसके साथ दरिंदगी को अंजाम देने वाले आरोपी को भी तलाश किया जा रहा है।
Recommended Video
युवती की पहचान के लिए डीसीआबी कार्यालय के माध्यम से आस पास के जनपदों से जानकारी जुटाई जा रही है। गन्ने के खेत तक पहुंचने व मौत की वजह आदि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। बता दें, वारदात का शीघ्र खुलासा करने के लिए एसपी राजेश द्विवेदी ने बुधवार की देर शाम को तेज़-तर्रार पुलिस अफसरों की निगरानी में पुलिस की आठ टीमों का गठन कर दिया और सभी टीमों को हर पहलू पर जांच करते हुए जल्द ही युवती की हत्या का खुलासा करने के निर्देश दे दिये।


Click it and Unblock the Notifications
