UP News: लड़की संग पकड़े गए दो मुस्लिम लड़के, भीड़ ने पकड़ा, आधे बाल और आधी मूंछें मुंडवाकर बस्ती में घुमाया

Hardoi news today: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। हरदोई जनपद के पाली कस्बे में दो लड़कियों के साथ दो मुस्लिम युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों के सिर के आधे बाल और आधी मूछ मुड़वा दिए।

मुड़वाने के बाद दोनों को बस्ती में घुमाया गया। इसके अलावा दोनों का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि इसकी पुष्टि वन इंडिया हिंदी नहीं करता है।

hardoi-mein-hindu-ladki-ke-sath-pakde-gaye-do-muslim-yuvak-wandered-into-the-township

यह पूरा मामला नगर पंचायत पाली के मोहल्ला बड़ी फील्ड का बताया जा रहा है। कहां जा रहा है कि शाम करीब चार बजे वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने एक युवती के साथ एक युवक को अश्लीलता करते हुए देख लिया।

थोड़ी दूरी पर खड़ी उसकी बहन के साथ दूसरा योग भी मौजूद था। जानकारी मिलने के बाद लोग वहां इकट्ठा होना शुरू हुए। उसके बाद लोगों की भीड़ देखकर दोनों युवक वहां से खिसकने लगे। इसी बीच लोगों ने दौड़ा कर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

बताया जा रहा है कि पहले दोनों युवकों ने खुद को हिंदू बताया लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने के बाद दोनों ने बताया कि वह मुस्लिम हैं। इसके बाद भीड़ में शामिल लोगों ने उनकी पिटाई की और फिर उनके सिर के आधे बाल और आधी मूंछ मुंड़वा दी गई।

प्राथमिक सूचना है कि पकड़े गए दोनों युवक फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वहीं दोनों लड़कियां पाली इलाके की ही हैं। शादी समारोह में दोनों युवकों से उनकी मुलाकात हुई थी उसके बाद दोनों युवक उनसे मिलने के लिए आए थे।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं मिल पाई है। यदि कोई ऐसा मामला सामने आता है और शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल करते हुए दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+