शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद; पत्नी शारदा नहर में कूदी तो पति ने भी लगा दी छलांग, दोनों लापता
शादी समारोह में डांस को लेकर पति पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। उसके पीछे-पीछे पति भी उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। दोनों तेज बहाव में बह गए, जिनकी तलाश जारी है।

उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली दुखद घटना सामने आई है। यहां माधौगंज थाना इलाके में बाइक से उतर कर एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पति भी नदी में कूद गया। तेज बहाव के कारण दोनों बह गए। दोनों का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में डांस करने को लेकर दोनों में विवाद हो गया था, जिसके चलते पत्नी ने ऐसा कदम उठाया।

शादी समारोह में हुआ पति पत्नी का विवाद
बता दें कि माधौगंज थाना क्षेत्र के नेवादा गांव के रहने वाले 23 वर्षीय मानसिंह उर्फ़ रिशू के साढू बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अख्तियारपुर में रहते है। उनके घर मे शादी समारोह था, जिसमे शामिल होने के लिए मानसिंह अपनी पत्नी आरती के साथ गया हुआ था। जानकारी अनुसार शादी समारोह में आरती अपने बहनों के यहां डांस करने लगी। इसी बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद नाराज मानसिंह अपनी पत्नी को लेकर बाइक से अपने घर आ रहा था।

नहर में कूदि पत्नी तो पति ने भी लगा दी छलांग
वहां से आते वक्त रास्ते में शारदा नहर पुल पर जैसे ही बाइक धीमी हुई, महिला अचानक बाइक से कूदी और शारदा नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद पति ने बचाव को लेकर उसके पीछे छलांग लगाकर खुद को न्यौछावर कर दिया।
नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों पति-पत्नी बह गए। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। गोताखोरों के माध्यम से दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया दोनों की तलाश किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications