UP: ये क्या हो गया?, पाइप में था जहरीला सांप, गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चार बच्चों को डसा
UP Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुल पर पाइप में मौजूद एक सांप ने चार बच्चों को डस लिया। बच्चों को सांप काटने की जानकारी मिलने के बाद वहां अपरा तफरी मच गई।
चारों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। बच्चों का इलाज करें डॉक्टर का कहना है कि बच्चों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। डॉक्टर द्वारा यह भी कहा गया कि समय से बच्चों को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे उन्हें तत्काल सही उपचार मिल सका।

दरअसल, यह पूरा मामला हरदोई जनपद के शाहाबाद कस्बे का है। बताया जा रहा है कि गणेश महोत्सव के बाद गणेश की प्रतिमा को लेकर आयोजक और बस्ती के मौजूद लोग पिपरिया घाट पर विसर्जन के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुल पर मौजूद कुछ बच्चे पाइप पड़कर गणेश प्रतिमा विसर्जन देख रहे थे।
विसर्जन में तेज आवाज का डीजे बज रहा था और लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच वहां मौजूद 13 वर्षीय पंकज कुमार, 12 वर्षीय अमर सिंह, 13 वर्षीय पार्थ, 12 वर्षीय राठौड़ कुमार और 16 वर्षीय पार्षद आदि चार बच्चों को सांप ने डस लिया। बच्चों को सांप काटने की जानकारी मिलने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
बच्चों को सांप काटने के बाद वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि वहां मौजूद लोगों द्वारा परिजनों को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद परिजन वहां पहुंचे और चारों युवकों को लेकर शाहाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चारों युवकों का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शन द्वारा बताया गया कि जहरीला सांप पुल पर स्थित पाइप की रेलिंग में छिप कर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्चे वहां पहुंचने के बाद पाइप से सटकर खड़े थे इसी दौरान पहले एक बच्चे को सांप ने डंसा, उसके बाद वह बच्चों के पास मौजूद तीन अन्य लोगों को भी डंस लिया।
इस मामले में डॉक्टरों ने बताया कि चार बच्चे सांप के काटने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों के इलाज के लिए मेडिकल स्टाफ तुरंत सक्रिय हो गए और बच्चों का इलाज शुरू हो गया। चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि बच्चे सांप के काटने के बाद अस्पताल आये थे, जहां उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बच्चों की हालत में काफी सुधार है और चारों खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications