यूपी: भाभी और देवर में हुआ झगड़ा, सिलबट्टे से किया वार, फिर फावड़े से काट डाली गर्दन

Hardoi News, हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक देवर ने अपनी भाभी की गर्दन पर फावड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी देवर को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।

हरदोई के सुरसा थाने का मामला

हरदोई के सुरसा थाने का मामला

जानकारी के अनुसार, मामला हरदोई जिले के सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर मजरा खजुरहरा का है। रामप्रताप तीन भाई हैं। बड़ा भाई सियाराम परिवार और मां गायत्री के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में कार्य करता है। राम प्रताप परिवार के साथ गांव स्थित घर में रहता है। छोटा भाई ओम प्रकाश अविवाहित है और वह भी राम प्रताप के साथ ही रहता है।

देवर ने की भाभी की फावड़ा मारकर हत्या

देवर ने की भाभी की फावड़ा मारकर हत्या

सोमवार सुबह राम प्रताप खेत में पानी लगाने गया था। घर में उसकी पत्नी कंचन (30), पुत्री पिंकी (11), पुत्र आयुष (6) और भाई ओम प्रकाश थे। सुबह 11 बजे ओम प्रकाश का किसी बात को लेकर भाभी कंचन से विवाद हो गया। इस पर ओम प्रकाश ने घर के आंगन में ही रखा फावड़ा उठाकर कंचन की गर्दन पर मार दिया। जिससे कंचन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओम प्रकाश घर पर ही बना रहा। दोपहर एक बजे जब राम प्रताप खेत से वापस घर आया तो कंचन का शव देखकर उसके होश उड़ गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार

पास ही फावड़ा पड़ा था और ओम प्रकाश ने कंचन की हत्या करने की बात उससे कही। राम प्रताप ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और ओम प्रकाश को हिरासत में ले लिया। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही आरोपी ओम प्रकाश को फावड़े के साथ हिरासत में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+