भाजपा सांसद अंजू बाला ने ट्विटर पर नाम के आगे से हटाया 'चौकीदार', हाईकमान से पूछा ये सवाल
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिश्रिख लोकसभा सीट से टिकट काटने के बाद सांसद अंजू बाला ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने नाम ट्विटर पर नाम के आगे से 'चौकीदार' शब्द हटा दिया है। साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी के वरिष्ठ लीडर जेपी नड्डा से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा, जिसे मैंने हराया अब वह अच्छा कैसे हो गया।
सांसद अंजू बाला ने किया ट्वीट
मिश्रिख लोकसभा सीट से भाजपा की सांसद अंजू बाला ने अपने ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मंत्री जेपी नड्डा को ट्वीट किया है। उन्होंने पूछा कि, 'मा० प्रधानमंत्री @narendramodi जी मेरा टिकट कटने पर मुझे कष्ट नहीं है। मैं और मेरे समर्थक यह जरुर जानना चाहते हैं जो व्यक्ति 2014 के चुनाव में BSP का प्रत्याशी था जिसे मैंने हराया क्या कारण रहे कि हारा हुआ व्यक्ति अच्छा हो गया और आपका सांसद अच्छा नहीं रहा, मैं कारण जानना चाहती हूँ।

जिसको अंजू ने हराया, वो ही प्रत्याशी बना
2014 के चुनावों में इन्होंने उत्तर प्रदेश की मिश्रिख लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाग लिया और 87 हजार 363 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी अशोक कुमार रावत को मात दी। आपको बता दें कि इस बार भाजपा ने अशोक कुमार रावत को मिश्रिख सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। टिकट काटे जाने से खफा अंजू बाला ने अब अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत पर उतर आईं हैं। अंजू बाला के ट्वीट के बाद से ही बीजेपी में हलचल मच गई है। हालांकि अभी तक इस विषय पर पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

कौन है अंजू बाला
डा. अंजू बाला का जन्म 6 सितम्बर, 1979 कठुआ, जम्मू-कश्मीर में हुआ था। अंजू सोलहवीं लोकसभा में सांसद हैं। बता दें कि अंजू बाला ने 2010 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और उत्तर प्रदेश के मल्लावां क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख चुनी गईं। तीन साल बाद वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं और अगले ही वर्ष लोकसभा के लिए चुन ली गईं।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
Samrat Chaudhary के बिहार CM बनने पर क्या बोलीं श्रेयसी सिंह? मुख्यमंत्री पद की थीं दावेदार -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
BR Ambedkar Anniversary:'जीवन लंबा नहीं महान होना चाहिए',बाबा साहेब के 10 विचार, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Vedanta Power Plant blast: पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार रुपये -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है?












Click it and Unblock the Notifications