फंदे पर लटकी मिली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचनलता, मामले की पुलिस कर रही जांच

Hardoi news, हरदोई। यूपी में हरदोई की शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला आवास विकास कालोनी में एक विवाहिता का शव घर के अंदर साड़ी से लटकता मिला। वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुहल्ला आवास विकास कालोनी निवासी कंचनलता (38) पत्नी नरेंद्र टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम नेवादा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। पति ने बताया कि दोपहर घर पर कोई नहीं था। इसी बीच कंचनलता ने कमरे में साड़ी से फांसी लगा ली।

A woman took extreme step in Hardoi

देर शाम जब वह घर पहुंचे तो शव को लटकते देखा और परिवारजनों को घटना की जानकारी दी। कंचनलता के भाई सुशील निवासी टड़ियावां ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी मई 2018 में नरेंद्र के साथ की थी। उस समय नरेंद्र दिल्ली में नौकरी करते थे। शादी के बाद से घर पर ही रहते थे। ससुरालीजन दहेज में कार और नकदी की मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित किया करते थे।

इसी बात को लेकर पति, सास व ससुर ने दोपहर में कंचनलता को मारापीटा, जिससे उनकी मौत हो गई और शव को फंदे पर लटका दिया। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+