Hardoi: जमीन के नीचे इरफान ने खड़ा किया दो मंजिला मकान, बनाए 11 कमरे...सीढ़िया और बालकनी भी

Hardoi News: जमीन के नीचे यानी भूमिगत दो मंजिला घर तैयार कर इरफान अहमद उर्फ फकीर बाबा इन दिनों सुर्खियों में आ गए हैं। सभी जगह इसफान अहमद की चर्चा हो रही है। हो भी क्यों नहीं...इरफान ने 12 सालों में जमीन के नीचे 11 कमरों का दो मंजिला घर खड़ा कर दिया।

इस दो मंजिला घर में सीढ़ियां, गैलरी, ड्राइंग रूम के साथ-साथ एक छोटी बालकनी भी है। इतना ही नहीं, इरफान ने पुराने जमाने की नक्काशी भी की है। भूमिगत दो मंजिला मकान का न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने वीडियो भी जारी किया है। बता दें कि इरफान ने इस मकान को अपने हाथों से मिट्टी को काट-काट कर बनाया है।

Hardoi News

जमीन के नीचे बने इस दो मंजिला मकान में इरफान के हाथ की कारीगरी जो कोई देखता है, उनकी कला का मुरीद हो जाता है। तो वहीं, इरफान बताते है कि वह अभी इस और बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि इरफान शाहबाद के खेड़ा बीबीजई के रहने वाले है।

इरफान ने अपने गांव के ही एक ऊंचे मिट्टी के टीले को खोद कर उसके अंदर दो मंजिला मकान खड़ा कर दिया। इसकी शुरूआत इरफान अहमद ने साल 2011 में की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरफान इस दो मंजिला मकान को बड़े ही शिद्दत से बना था।

इरफान अब इस दो मंजिला मकान को और आगे बनाने की बात बोल रहे हैं। इतना ही नहीं, दीवारों पर की गई नक्काशी के बारे में इरफान बताते हैं कि उन्होंने यह नक्काशी खुर्पी की मदद से की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैने इसी मकान में अपना काफी समय गुजारा है और इसे संवारा है।

इस मकान में एक गेट से प्रवेश कर सकते है तो दूसरे गेट से बाहर निकल सकते है। प्रदेश द्वार पर मिट्टी की सीढ़िया बनाकर 20 फीट गहराई में एक मस्जिद का नक्शा भी तैयार किया गया है। आपको बता दें कि इरफान ने अपना पूरा वक्त इस मकान में बिताते है।

मीडिया से बातचीत में इरफान ने बताया कि उनके पिता का इंतकाल 2010 में हो गया था, जिसके बाद उनके जीवान में बड़ा बदलाव आया। पिता के इंतकाल के बाद इरफान ने राजनीति में कदम रखा और चुनाव लड़ा। लेकिन, चुनाव हार गए। चुनाव में मिली असफलता और जीवन बढ़ रही चुनौतियों से उन्हें निराशा होने लगी।

इसके बाद उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और चुनौतियों से पार पाने के लिए एक लक्ष्य तय किया। लक्ष्य था एक ऐसे मकान का निर्माण, जो हर किसी के लिए अनोखा हो। अपने लक्ष्य को पाने के लिए इरफान ने जगह की तलाश शुरू की। उनकी तलाश एक बंजर जमीन पर आकर रूक गई।

इसके बाद इरफान ने इस बंजर जमीन पर एक दो मंजिला मकान का निर्माण करना शुरू कर दिया। इरफान की कलाकृति लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से हरदोई पहुंच रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+