VIDEO: हापुड़ में कूड़ा बीनने वाली महिला को बच्चा चोरी के शक में बुरी तरह पीटा, पुलिस ने चुप्पी साधी

हापुड़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में भी बच्चा चोरी के शक में महिला एवं भिखारियों से मारपीट होने लगी है। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात में भीड़ ने कूड़ा बीनने वाली महिला को घेर लिया। बच्चा चोरी के शक में उसे बुरी तरह पीटा गया। इस घटना के वीडियो भी बना लिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को तितर-बितर किया। भीड़ में शामिल युवक महिला को बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बता रहे थे।

child theft rumors in hapur

देहात थाना पुलिस के मुताबिक, बहरहाल महिला की हालत ठीक है। हालांकि, बताया जा रहा है कि उसे बिना इलाज कराए ही छोड़ दिया गया। बाद में लोगों को बच्चा चोरी की अफवाहों से दूर रहने को कहा गया। इसके लिए पुलिस द्वारा मस्जिदों के लाउडस्पीकर के जरिए इस संबंध में अफवाह न फैलाने को कहा। वहीं, बताया जा रहा है कि महिला को पीटे जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

संवाददाता ने इस मामले पर जब पुलिस अधिकारियों से बात करनी चाही तो अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। इससे पहले पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में भी दो दिन पूर्व भी भीड़ ने एक मंदबुद्धि महिला को पीटा था। जिसमें पुलिस ने 28 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया था। लेकिन आज दो दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+