हापुड़ः नाली को लेकर हुआ विवाद तो दबंग युवकों ने लड़की को तेजाब से जलाया

हापुड़। उत्तर प्रदेश में एसिड अटैक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस चाहे कितनी भी सख्ती बरत ले लेकिन अभी भी महिलाओं व युवतियों पर तेजाब अटैक की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला यूपी के जनपद हापुड़ में सिटी कोतवाली क्षेत्र रफीक नगर का है, जहां पर एक युवती ने पर पड़ोस के ही रहने वाले 2 लोगों तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है।

uttar pradesh hapur men did acid attack on girl

तेजाब से झुलसी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दे दी गयी है। आरोप है कि आरोपी युवकों से पीड़िता का परिवार का कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन दबंग युवकों ने अब युवती पर तेजाब फेंककर उसे घायल कर दिया है। झुलसी हुई युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका अभी उपचार चल रहा है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व नाली की बात को लेकर कुछ विवाद हो गया था और मामला शांत हो गया था। लेकिन अब पड़ोसी युवक ने युवती के ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे युवती के हाथ पैर झुलस गए। तेजाब की घटना होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+