हापुड़: अस्थियां विसर्जित करने जा रहे लोगों को रास्ते में मिली मौत, कार के उड़े परखच्चे

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में कुचेसर चौपले के पास एनएच 9 पर एक ट्रक और कार की भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ट्रक चालक एवं खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में शामिल एक युवक अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए भिवानी से गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट जा रहा था।

 Three people died in a car and truck collision in hapur

बाबूगढ़ थाना निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया मृतकों की पहचान सुंदर, संजय, कार चालक सुरेश उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। सुंदर अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए अपने रिश्तेदार एवं कार चालक के साथ बृजघाट जा रहा था। उन्होंने बताया कि कुचेसर चौपले से आगे सिंभावली सीमा पर ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार तीनों लोगों की मौत हो गई।

हरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है
राठौर ने बताया कि ट्रक चालक रोहित और परिचालक हरीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गए तीनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हादसे की सूचना मृतकों के परिजन को दे दी गई है।

कौशांबी में 18 प्रवासी मजदूर घायल हो गए
उधर, कौशांबी जिले में क्वारंटाइन सेंटर से घर जा रहे प्रवासी मजदूर सड़क हादसे का शिकार हो गए। शुक्रवार सुबह पिकअप में सवार होकर सभी प्रवासी मजदूर अझुवा क्वारंटाइन सेंटर से निकले थे। तभी मंझनपुर कोतवाली के सेलरहा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 18 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 6 घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को प्रयागराज के लिए रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+