हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज की सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने की निंदा
हापुड़ में जिस तरह से वकीलों पर लाठीचार्ज किया गया है उसकी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने निंदा की है। बार असोसिएशन की ओर से जारी प्रस्ताव में कहा गया है कि हम पुलिस द्वारा वकीलों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं।
यही नहीं महिला वकीलों को भी नहीं छोड़ा गया, उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर लाठीचार्ज सीधे तौर पर दर्शाती है कि पुलिस ने मानवाधिकारों का हनन किया है और कानून का उल्लंघन किया है।

बार एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि वकीलों पर हमले को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे, हम यूपी सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। इस मामले की जांच की जाए और आरोपी पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पुलिसवालों पर लाठीचार्ज करने की पाबंदी लगे। जो वकील घायल हुए हैं उन्हें मुआवजा दिया जाए।
इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। वकीलों और उनके परिवार को इस तरह की बर्बर घटनाओं से बचाने के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाए। प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि आरोपी पुलिसकर्मियों को उनके किए की सजा मिले।












Click it and Unblock the Notifications