वीडियो में देखिए, दबंग व्यक्ति ने महिला को सरेआम चप्पलों से मारा, लोग देखते रहे तमाशा

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सरेआम महिला की चप्पलों से जमकर पिटाई की जा रही है। वीडियो में देखिए दबंग व्यक्ति महिला को चप्पल से जमकर पीट रहा है और लोग तमाशबीन बने रहे।

Man beats woman with slipper, video goes viral

यह वीडियो थाना धौलाना क्षेत्र के देहरा का बताया जा रहा है। दबंग व्यक्ति मामूली बात को लेकर आग बबूला हो गया और महिला पर जमकर चप्पल बरसा दीं। आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि दबंग व्यक्ति 21 सेकंड की वीडियो में लगातार चप्पल पर चप्पल बरसाता नजर आ रहा है और पास में खड़े लोग तमाशा दख रहे हैं। भीड़ में से किसी ने भी महिला व व्यक्ति को अलग करने की कोशिश नहीं की और दबंग व्यक्ति महिला को बुरी तरह से पीट रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला सब्जी के छिलके बाहर डालने को लेकर बताया जा रहा है, जिसको लेकर दबंग ने महिला की पिटाई की है। इस शर्मनाक घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना धौलाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+