VIDEO: यूपी में युवती को अगवाकर कराया धर्मपरिवर्तन, निकाह किया, फिर 3 तलाक देकर छोड़ दिया

हापुड़। उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में एक नाबालिग किशोरी को एक युवक 2014 में बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया। जब वह बालिग हुई तो उसका मजहब चेंज कराकर उससे निकाह किया। बाद में उसे ट्रिपल तलाक देकर छोड़ दिया। फिर वह लड़की इधर-उधर भटकती रही। वह मुस्लिम प​ति से हुई संतान के साथ अपनी मां के पास लौटी। रेलवे स्टेशन पर ही रातें बिताने लगी। किसी तरह उसकी आपबीती मीडियाकर्मियों तक पहुंची। उसने अनुरोध कर खुद को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय राय ने भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस से शिकायत की गई है। पीड़िता की मदद की हर-संभव जाएगी।

बहला-फुसलाकर भगा ले गया था अनवर

बहला-फुसलाकर भगा ले गया था अनवर

जानकारी के अनुसार, हापुड़ जनपद में वर्ष 2014 में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीक नगर में पीड़िता की माँ अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। उसके साथ उसके करीब 15 वर्षीय बेटी भी साथ रहती थी। एक दिन माता काम पर बाहर गई हुई थी। तभी मोहल्ले का ही रहने वाला अनवर पुत्र मोहम्मद शफी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में नगर कोतवाली हापुड़ में मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद किशोरी की मां अलीगढ़ क्षेत्र में जाकर रहने लगी।

मजहब चेंज कराया और 5 साल बाद छोड़ दिया

मजहब चेंज कराया और 5 साल बाद छोड़ दिया

उधर, अनवर द्वारा यौन शोषण किए जाने के चलते किशोरी प्रेग्नेंट हो गई। उसे एक बच्चा हुआ। जब वह बालिग हुई तो अनवर ने उसका मजहब चेंज कराकर उसका नाम रजिया रख दिया। बाद में अनवर ने अपने उूपर लगे केस को हटवाने के ​लिए उसने रजिया से अपहरण वाले केस में समझौता लिखवा लिया। रजिया के बेटे का खतना भी करा दिया। आखिर में अनवर ने 4 सितंबर 2019 के दिन रजिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसे तीन तलाक दे दिया। रजिया किसी तरह अपनी मां के पास पहुंची।

अनवर का 4 साल बेटा भी है साथ है

अनवर का 4 साल बेटा भी है साथ है

उसने बताया कि अनवर ने उसे छोड़ दिया है। उसके पास 4 साल का बेटा भी है, उसका बाप अनवर ही है। वह आजकल भूख-प्यास में जीने को मजबूर है। मगर, अभी पुलिस-प्रशासन से कोई मदद नहीं मिल पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+