प्यार के बीच नहीं आ सका कोरोना वायरस, यूपी के लड़के से शादी के लिए भारत आई चीनी युवती
हापुड़। कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच सात समंदर पार कर चीनी युवती सात जन्मों के बंधन में बंधने भारत आ गई। भारत सरकार से मंजूरी मिलने के बाद चीनी युवती हापुड़ आ गई है। 9 फरवरी को चीनी युवती शादी होगी।
यूपी के हापुड़ में रहने वाले शख्स की मुलाकात चीनी युवती से अमेरिका में पढ़ाई के दौरान करीब 7 साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली। सेटल होने के बाद दोनों ने शादी करने का प्लान किया। परिवार की सहमति के बाद दोनों की 9 फरवरी को शादी तय हुई। शादी के लिए युवक एक फरवरी को न्यूयॉर्क से भारत आ गया। 2 दिन बाद युवती भी वहां से भारत आने वाली थी, लेकिन 3 फरवरी को चीनी नागरिक होने की वजह से उसका वीजा कैंसल कर दिया गया।
लड़की के चीन के होने की वजह से भारत सरकार ने उसका वीजा कैंसल कर दिया। लड़के के परिवार ने सरकार से मदद मांगी थी। सरकार ने वीजा के लिए मैनुअली अप्लाई करने को कहा था। अगर लड़की तय समय पर भारत नहीं आती तो शादी को आगे बढ़ा दिया जाता। अब युवती हापुड़ पहुंच चुकी है और आज ही शादी के बंधन में बंध जाएगी।
बाहरी बताकर हापुड़ के कारोबारी की गुड़गांव में हत्या, तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार