दिखाया तमंचा, 1.10 लाख छीन कार में बैठकर निकल भागे, वीडियो में देखिए दिनदहाड़े लूट

Recommended Video

    दिखाया तमंचा, 1.10 लाख छीन कार में बैठकर निकल भागे, वीडियो में देखिए दिनदहाड़े लूट

    हापुड़। यूपी में बदमाशों पर पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है या यूं कहें बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे। ताजा मामला यूपी के जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र का है। जहां दिन-दहाड़े बेखौफ बदमाशों ने गढ़ कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

    cctv, goons snatch money from a man at gun point

    बेखौफ कार सवार तीन बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर गैस सेल्समैन से 1 लाख 10 हजार रुपये की लूट कर मोके से फायरिंग करते हुए फरार हो गए। लूट की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी हुआ है जिसमें बदमाश लूट करने के बाद भागकर कार में बैठते नजर आ रहे। वीडियो में देखिए, बदमाशों की कार जाती हुई नजर आ रही है। लूट की घटना के बाद पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

    cctv, goons snatch money from a man at gun point

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही और कार सवार बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है और जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+