सिम्भावली शुगरमिल की एमडी गुरसिमरन कौर समेत 5 अफसरों पर गन्ना किसानों से करोड़ों की धोखाधड़ी का केस
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में किसानों का करोड़ो रुपये का गन्ना पेमेंट नहीं करने पर सिम्भावली शुगरमिल की प्रबंध निदेशक गुरसिमरन कौर, चीफ ऑफिसर एसएन मिश्र, मुख्य वित्त अधिकारी डीसी पोपली, अध्यासी सुधीर कुमार और महाप्रबंधक करणसिंह के खिलाफ थाना सिम्भावली में कई गभीर धाराओं 420, 120B, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 धारा 3 और 7 में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके बाद शुगरमिल के अधिकारियो में हड़कंप मचा हुआ है। गन्ना समिति के सचिव राकेश पटेल की तहरीर के आधार पर थाना सिम्भावली में सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

दरअसल सिम्भावली शुगरमिल द्वारा गन्ना किसानों का भुगतान नहीं करने तथा बेची गयी चीनी की रकम को दूसरे स्थानों पर खर्च करने के आरोप में जिला प्रशासन ने कार्रवाई का मन बनाते हुए इस मामले में शुगरमिल के पांच अधिकारियो के खिलाफ कई गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस मामले में प्रशासन द्वारा सिम्भावली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि नियमानुसार चीनी बिक्री की 85 प्रतिशत रकम गन्ना भुगतान को मिलनी चाहिए लेकिन मिल अधिकारियों द्वारा रकम को दूसरे स्थान पर खर्च कर दिया गया जिस वजह से गन्ना भुगतान में देरी हो रही है।

इस तरह की कार्यशैली के कारण गन्ना किसानो के भुगतान में देरी हो रही है। यह उनके साथ धोखाधड़ी है। इस मामले में प्रशासन द्वारा थाने में तहरीर देकर शुगरमिल के पांच अधिकारियो पर एफआईआर दर्ज कराई गयी है। वहीं पुलिस इस मामले की एसआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications