हापुड़: भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा नेता राकेश शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वे अपने स्कूल जा रहे थे, इसी दौरान बाइक पर आए कुछ लोगों ने उन्हें रोका, जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है धौलाना थाना क्षेत्र के करपुर जट्ट गांव के रहने वाले राकेश शर्मा बीजेपी में मंडल महामंत्री थे। सोमवार की सुबह करीब 7:30 बजे राकेश शर्मा रोज की तरह बाइक से अपनी जॉब के लिए छज्जुपुर इंटर कॉलेज के लिए जा रहे थे। जैसे ही राकेश शर्मा सपनावत गांव के पास रजवाह के नजदीक पहुंचे, तभी कार सवार बदमाशों ने राकेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं और मोके से फरार हो गए।
आनन फानन में राकेश शर्मा को घायल अवस्था में हापुड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हए है और जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications