बारिश के पानी में निकला 12 फीट लंबा अजगर, देखकर चिल्लाने लगे लोग
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पानी से अजगर निकलने के बाद हड़कंप मच गया। यहां हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में रेलवे विभाग द्वारा बनाये गए अंडरपास में बारिश के भरे हुए पानी में अचानक अजगर निकलने से छात्रों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

पानी में करीब 12 फीट लंबे अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घंटों की मेहनत के बाद अजगर को पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

इसके बाद ग्रामीणों ने अजगर को पकड़ लिया और दूर जंगल में छोड़ दिया। लोगों की मानें तो इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायतें भी की गईं कि अंडरपास में पानी भर जाता है, लोगों और छात्रों का भी आना-जाना लगा रहता है, उसके बाद भी किसी अधिकारी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
Recommended Video

बाड़मेर : बारिश के बाद शहर में निकले 6 किंग कोबरा सांप












Click it and Unblock the Notifications