UP News: 'लाश को लगी प्यास...', पानी पीते ही जिंदा हो गई महिला, चमत्कार देखने उमड़ी भारी भीड़

UP News: हमीरपुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर जनपद की रहने वाली एक महिला को उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया लेकिन लाश को घर ले आते समय महिला जिंदा हो गई।

जब ग्रामीणों को पता चला कि 'मृत महिला' जीवित है तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गये। कुछ ग्रामीण इसे चमत्कार मान रहे हैं तो कुछ लोग इसे डॉक्टरों की लापरवाही बता रहे हैं। फिलहाल ये मामला हमीरपुर जिले में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

woman-comes-alive-after-drinking-miracle-water-in-hamirpur-uttar-pradesh

मीडिया रिपोर्ट की माने तो हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सदर गांव निवासी मातादीन रैकवार की पत्नी 33 वर्षीय अनिता अक्सर बीमार रहती थी। मातादीन द्वारा बताया गया कि जब उसने जांच पड़ताल कराई तो पता चला कि उसकी पत्नी को ब्लड कैंसर है।

पत्नी को ब्लड कैंसर होने की जानकारी जब मातादीन को हुई तो वह उसके इलाज के लिए काफी परेशान हुआ। मातादीन ने छतरपुर, भोपाल, जालंधर, चंडीगढ़ और अमृतसर में स्थिति अलग-अलग अस्‍पतालों में अपनी पत्नी का इलाज कराया।

मातादीन द्वारा बताया गया कि जालंधर में उसके एक रिश्तेदार रहते हैं। रिश्तेदार के कहने पर वह अपनी पत्नी को जालंधर लेकर गया था और वहां पर स्थित निजी अस्पताल में अपनी पत्नी अनीता का इलाज कर रहा था। उसने बताया कि 15 दिन पहले उसकी पत्नी की हालत अचानक खराब हो गई।

उसके बाद वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां अनीता को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका इलाज प्रारंभ हुआ। बाद में डॉक्टरों द्वारा अनीता को मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी के मृत घोषित किए जाने के बाद उसका पति मातादीन उसकी लाश घर ले आने की सोचा।

इसके लिए उसने एंबुलेंस के लिए बात किया। पत्नी की 'लाश' को लेकर घर आने के लिए एंबुलेंस चालक को उसने 30 हजार रुपए में तय किया। बताया जा रहा है कि पत्नी को एंबुलेंस से लेकर वह अपने घर आ रहा था। वह नोएडा में पहुंचा था इसी दौरान उसकी पत्नी पीने के लिए पानी मांगने लगी।

पत्नी द्वारा पानी मांगने के बाद मातादीन ने उसे पीने के लिए पानी दिया। पानी पीने के बाद उसकी पत्नी अनीता उठकर बैठ गई। पत्नी की जिंदा होने के बाद मातादीन की खुशी का ठिकाना नहीं था। उसने अपने घर वालों को फोन करके सूचना दी। उसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर जब घर पहुंचा तो उसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ जुट गई। इस मामले को लेकर लोगों में खूब चर्चा चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+