यूपी का 'सीरज-द ग्रेट खली', उम्र 18 वर्ष, वजन 115 किलो और लंबाई 7.2 फ़ीट
सीरज की कद काठी की वजह से इनको खली की हमशक्ल के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इनकी उम्र महज 18 वर्ष है और वजन 115 किलो है। वहीं इनकी लंबाई 7.2 फीट है जो की खली से 1 सेंटीमीटर ज्यादा है।

दिलीप सिंह राणा यानी "The Great Khali" का नाम कौन नहीं जानता। हिमाचल प्रदेश में जन्मे इस 7 फीट 1 इंच के रेसलर ने अमेरिका में जाकर WWE के एक से एक फाइटर को मात दी और भारत का नाम रोशन किया। जिस देश में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, वहां डब्ल्यूडब्ल्यूई में दलीप सिंह की प्रसिद्ध उपलब्धियों ने उन्हें भारत में राष्ट्रीय नायक बना दिया।
यूपी का 'द ग्रेट खली'
लेकिन उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से अब 'द ग्रेट खली' को भी मात देने वाला एक युवक सामने आया है, जिसने देखते ही देखते इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर ली हैं। बताया जा रहा है कि इस युवक की लम्बाई महज 18 वर्ष की उम्र में ही 'द ग्रेट खली' से भी 1 सेंटीमीटर ज्यादा है। आइये जानते हैं आखिर कौन है ये नया 'द ग्रेट खली' ?

उम्र 18 वर्ष, वजन 115 किलो और लंबाई 7.2 फीट
इंटरनेट पर सनसनी पैदा करने वाले इस युवक का नाम है 'सीरज', जो की हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के बीहड़ में बसे इचौली नायकपुरवा गांव का रहने वाला है। सीरज का जन्म जुलाई 2004 में हुआ था। सीरज की कद काठी की वजह से इनको खली की हमशक्ल के रूप में देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इनकी उम्र महज 18 वर्ष है और वजन 115 किलो है। वहीं इनकी लंबाई 7.2 फीट है जो की खली से 1 सेंटीमीटर ज्यादा है।
आपको बता दें कि सीरज की इसी शारीरिक बनावट के कारण इन्हे सोने के लिए आठ फीट का तख्त और बिस्तर अलग से बनवाने पड़े हैं। यही नहीं, बल्कि बाजार में इनके नाप के कपड़े, जूते-चप्पल भी नहीं मिलते। घर के दरवाजे भी छोटे पड़ जाते हैं।

क्या और कितना खा जाता है सीरज
आपको जानकर हैरानी होगी कि इनके पिता की लंबाई केवल 5.2 फीट और मां की 5 फीट है। वहीं अगर इनके खान-पान की बात करें तो सीरज शाकाहारी है और नाश्ते में ढाई लीटर दूध पी जाते है। इसके अलावा खाने में यह चूल्हे की बनी 18 से 20 रोटी, करीब आधा किलो चावल, पांच स्वजन के बराबर सब्जी एक बार में खाते है। खेतों में काम करते वक्त वह एक क्विंटल वजन आसानी से उठा लेता है। उसे 13 नंबर का जूता चप्पल दिलाना पड़ता है जो आसानी से नहीं मिलता। इनके पिता का कहना है कि करीब 14 वर्ष की उम्र के बाद से ही इनकी भूख बढ़ गई थी।

घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं
आपको बताते चलें कि इंटरनेट पर सुर्खियां बटोरने वाले सीरज का जीवन दूसरों की तरह सहज नहीं है। पिता सिपाही लाल पाल गांव में मजदूरी करते हैं। घर की माली हालत बहुत अच्छी नहीं है। हालांकि, कुछ बीघा जमीन इनके नाम है। माता-पिता ने बताया कि पांच भीचा खेत हैं, इससे जीवन मन नहीं हो पा रहा।
भारतीय सेना में नौकरी करने का इरादा
सिपाही लाल ने बताया कि पुत्र सीरज ने वर्ष 2019 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी। इसके बाद इसने इण्टरमीडिएट की पढ़ाई की। इस साल ये स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। बताया कि सीरज की उम्र इस समय अठारह साल की है, लेकिन इसने देश के जाने-माने खली को भी कद काठी में पीछे छोड़ दिया है। सीरज ने बताया कि स्नातक करने के बाद वे भारतीय सेना में नौकरी करने का इरादा रखते है। इसलिए रोजाना करीब 10 किलोमीटर की दौड़ लगाना शुरू कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications