Same Sex Marriage: दो लड़कियों को हुआ एक-दूसरे से प्यार, शादी की जिद पर अड़ी
सेम सेक्स मैरिज को लेकर माहौल अभी गर्म है, इसी बीच उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर में दो युवतियां एक दूसरे से प्रेम करने लगी और दोनों शादी की जिद पर अड़ गई हैं।

Same Sex Marriage: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हमीरपुर की रहने वाली एक युवती बचपन से ही अपने मामा के घर रहती थी, इसी बीच उसकी मुलाकात मामा के घर के सामने रहने वाली एक युवती से हो गई।
दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में बदली तो दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खाने लगीं। शनिवार को दोनों शादी करने के लिए कोर्ट पहुंची लेकिन वकीलों ने सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चलने के चलते शादी कराने से इंकार कर दिया।
उसके बाद दोनों कोर्ट से वापस लौट गई, हालांकि दोनों ने कहा कि वे एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती और जहां भी रहेंगी साथ रहेंगी। इस दौरान लड़कियों की आपस में शादी होने की जानकारी मिलने पर कचहरी परिसर में भारी भीड़ जमा हो गयी थी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमीरपुर जनपद के जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बचपन से ही अपने मामा के घर रहती है। युवती ने बताया कि इसी बीच मामा के घर के सामने रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात हुई।
दोनों एक दूसरे के साथ ही खेलती थीं और दोनों सहेलियों के बीच धीरे-धीरे प्रेम प्रगाढ़ होता गया। ऐसे में बड़ी होने के बाद दोनों ने किसी युवक से शादी करने की वजह एक दूसरे से ही शादी करने और एक दूसरे के साथ जीवन यापन करने की ठान ली।
बताया जा रहा है कि 6 माह पहले दोनों अपने घर से भागकर राजकोट चली गई और वहां पर एक कंपनी में दोनों ने साथ में ही काम किया। वहां भी दोनों एक साथ रहती थी लेकिन उसके बाद करीब वहां करीब 2 महीने तक रहने के बाद दोनों वापस लौट गईं।
लौटने के बाद जब दोनों ने साथ रहने की बात अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर अलग-अलग रहने लगी। इस बीच दोनों को अलग रहना पसंद नहीं आया और दोनों साथ रहने की कसमें खाने लगी।
परिवार द्वारा साथ रहने की इजाजत न मिलने के बाद शनिवार को दोनों शादी करने के लिए कोर्ट पहुंच गई। वहां वकीलों से जब बात कीं तो वकीलों द्वारा सेम सेक्स मैरिज पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने का हवाला देते हुए शादी करवाने से इनकार कर दिया गया।
वही युवतियों द्वारा एक दूसरे से शादी करने की जानकारी मिलने के बाद हमीरपुर कचहरी में होने देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि इस दौरान वापस लौटते उन दोनों ने कहा कि कुछ भी हो जाए अब वह दोनों हमेशा साथ ही रहेंगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications