कोविड के बीच यमुना नदीं में तैरती मिलीं कई लाशें, जानिए क्या कहा Hamirpur एएसपी ने

कोविड के बीच यमुना नदीं में तैरती मिलीं कई लाशें, जानिए क्या कहा Hamirpur एएसपी ने

Hamirpur, May 08: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं, अब हमीरपुर जिले से काफी डरावनी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां यमुना नदी में कई शव उतराते दिखे तो लोगों में अफरातफरी मच गई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस-प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की जांच में शवों का जल प्रवाह किया जाना का मामला सामने आया है। हालांकि, तटवर्ती इलाको में कोरोना संक्रमण के बीच शवों के बहकर आने से दहशत का माहौल है।

hamirpur news update: some corpses were found floating in river Yamuna

हमीरपुर के एएसपी अनूप कुमार सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमीरपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में कुछ शव उतराते दिखाई दिए है। बताया कि यमुना नदी हमीरपुर और कानपुर जनपद की सीमा पर बहती है। शव उतराते दिखाई देने की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच के लिए इलाके के प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेज गया। एएसपी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक द्वारा देखा गया कि जनपद कानपुर के आउटर की तरफ से देखा गया कि ट्रैक्टर से दो शवों को लाकर यमुना में प्रवाहित कर दिया गया।

बताया कि नदी में कई और शव भी दिखे हैं। अधजली अवस्था में भी कई शव मिले। इनमें से कुछ शवों पर कपड़ा था। वहीं एक शव अधजली अवस्था में था। एएसपी के मुताबिक मौत के बाद कई बार लोग यमुना में शव प्रवाहित करके अंतिम संस्कार करते हैं। हो सकता हो ये शव वही हों। शव निकालकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कानपुर नगर के संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

कानपुर और हमीरपुर जिले का बॉर्डर यमुना नदी ही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से शवों की संख्या बढ़ गई है। लोग शव लाकर यमुना में बहा देते हैं। स्थानीय लोग इसे मोक्षदायिनी के रूप में मानते हैं, इसी लिए कई लोग परिजनों की मौत के बाद उनके शवों को नदी में प्रवाहित कर देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+