बॉयफ्रेंड की बेवफाई से नाराज होकर यमुना पुल पर लड़की ने किया ड्रामा, लोग बोले- ये कूद न जाए...पुलिस को बुलाओ
हमीरपुर, जून 01: खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां यमुना नदी के पुल से गुजर रहे लोगों में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उन्होंने एक लड़की को पुल की मरम्मत के लिए बनाए गए जाल पर बैठा देखा। इस दृश्य को देख मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। तो वहीं, लड़की के कूदने की आशंका को भांप कर लोग चिल्लाने लगे, 'जल्दी पुलिस को बुलाओ, ये लड़की कूद न जाए।'
Recommended Video

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हालांकि, लोगों के काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती टस से मस न हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला हमीरपुर जिले की कांशीराम कालोनी मोहल्ला निवासी एक युवती का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लड़की प्रेमी की बेवफाई से नाराज थी।

यमुना पुल पर जा बैठी लड़की
शनिवार शाम करीब छह बजे यमुना पुल के ऊपर पहुंच गई और कुछ ही देर में वो पीएनसी द्वारा बनाई गई लोहे की सीढ़ी के सहारे उतरी और लोहे के बने जाल में पैर लटकाकर बैठ गई। जब लोगों की नजर लड़की पर पड़ी तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए लोग युवती को समझाते रहे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

प्रेमी की बेवफाई से नाराज थी वो
पुल पर भीड़ लगने के पश्चात लोगों ने इसकी सूचना यूपी 112 समेत लड़की के स्वजन को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन के समझाने के बाद लड़की उसी लोहे की सीढिय़ों के सहारे ऊपर आई। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों समेत पुलिस ने राहत की सांस ली। रविवार को यह वीडियो जमकर इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ। तो वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रेम प्रसंग में लड़की धोखा मिला है, जिसके चलते वो आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे बचा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications