Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हमीरपुर में एक साथ उठी दो भाइयों की अर्थी, छोटे भाई की मौत के बाद बड़े भाई ने सदमे में तोड़ दिया दम

हमीरपुर, मई 15: खबर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से है। यहां बुखार-खांसी से छोटे भाई की मौत हो गई। छोटे भाई की मौत से दुखी बड़े भाई ने भी रोते-रोते दम तोड़ दिया। घर में एक साथ दो भाइयों की अर्थी निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने दोनों भाइयों का गांव के बाहर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि दोनों भाइयों में बचपन से बड़ा प्यार था।

Hamirpur News: elder brother no more due to the shock of younger brothers death

ये मामला मुस्कारा थाना क्षेत्र के खड़ेहीलोधन गांव का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खड़ेहीलोधन गांव निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामगोपाल वर्मा पिछले चार दिनों से बुखार-खांसी से परेशान थे। परिजन उन्हें राठ कस्बे के एक अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों की सलाह पर उन्हें झांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। रिटायर्ड शिक्षक का शव पिछले दिनों गांव लाया गया, जहां छोटे भाई का शव देखते ही बड़े भाई ने भी दम तोड़ दिया।

घर में एक साथ दो भाइयों की अर्थी निकलने से पूरे गांव में मातम छा गया। एक साथ दो भाइयों की अर्थी घर से निकाली गई तो पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों के शवों का एक साथ अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों में बचपन से बड़ा प्यार था। दोनों अपने-अपने परिवार का भरण पोषण करते थे, लेकिन हर रोज दोनों एक साथ बैठकर भोजन करते थे। परिजनों का कहना है कि रामगोपाल बुखार से पीड़ित थे। वहीं, बड़ा भाई भी कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, लेकिन छोटे की मौत का सदमा वह सहन नहीं कर सका।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+