हमीरपुरः ढाई साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, सौतेले पिता और दादा पर लगा आरोप
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में इंसानियत के साथ-साथ रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां सौतेले पिता और दादा पर ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बीते मंगलवार की शाम को बच्ची की मां ने पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर धारा 164 के तहत बयान कलमबंद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी पिता और दादा को प्रारंभिक मेडिकल जांच के लिए तलब किया है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि भोरंज उपमंडल के तहत एक महिला की शिकायक पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। महिला के आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस पूरी तरह से मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता महिला ने कुछ महीने पहले ही दूसरी शादी की है। परिवार में आंतरिक कलह चली हुई है। महिला बच्ची के बीमार होने के बाद उसे महिला डॉक्टर के पास ले गई थी। यहां जांच के बाद छेड़छाड़ का शंका हुआ। इस पर बच्ची की मां को पहले पुलिस में मामला दर्ज करने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस थाना भोरंज में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है।
यह भी पढ़ेंः धान काटने दादी के साथ गई मासूम से दुष्कर्म, दादी ने खेत मालिक के बेटे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई